इरफान के साथ केमिस्ट्री बिठाना श्रद्धा के लिये टफ

महज पांच फिल्म और मुझे तब्बू और इरफान खान जैसे नेशनल अवार्ड विनर कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिल गया, सच में यकीन नहीं होता। जी हां यही कहना है अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का जो कि इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'हैदर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के लिए विशाल भारद्वाज की तारीफ करते हुए श्रद्धा ने कहा कि इस बात के लिए मैं उन्हें जितनी बार भी थैंक्यूं कहूं कम ही है।

Tabbu is playing Strong role in Haider, I am big fan of her said Shraddha Kapoor

मालूम हो कि विशाल भारद्वाज निर्देशित यह फिल्म शेक्सपियर के दुखांत नाटक 'हेमलेट' का फिल्मी रूपांतरण है। फिल्म में शाहिद के साथ श्रद्धा कपूर, केके मेनन, तब्बू और इरफान खान भी हैं। वैसे इसमें कोई शक नहीं है कि इरफान खान के साथ केमिस्ट्री बिठाना श्रद्धा के लिये काफी टफ होगा, क्योंकि अभी तक वो चार्मिंग हीरोज़ के साथ ही काम करती आयी हैं, इस बार इरफान जैसे कलाकार सामने होंगे, तो जाहिर है एक बड़ा चैलेंज श्रद्धा के सामने होगा।

फिल्म में शाहिद अपने पिता की तलाश करते नजर आयेंगे। फिल्म की पूरी शूटिंग कश्मीर में हुई है। फिल्म में शाहिद का लुक और भारी स्टारकास्ट फिल्म की यूएसपी है। फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से हो रहा है। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Must Click: 'हैदर' में शाहिद कपूर का हैरतअंगेज अंदाज

फिल्म में शाहिद की मां का किरदार प्ले किया है अभिनेत्री तब्बू ने, जिनका पति यानी कि शाहिद के पापा उन्हें बीच में छोड़कर चले जाते हैं और तब्बू को मजबूरन अपने बहनोई से शादी करनी पड़ती है। जबकि श्रद्दा ने फिल्म में पत्रकार का रोल प्ले किया है।


दहशत, मोहब्बत और इबादत की कहानी है फिल्म 'हैदर' जिससे लोगों को बहुत उम्मीदें हैं देखते हैं यह उम्मीदें पूरी होती हैं कि नहीं।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/c0o2MKB2DrU?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X