..................... तबस्सुम के निधन की खबरें हैं अफवाह, खुद दी जानकारी | Tabassum denies rumours of her death, shares post on Twitter - Hindi Filmibeat

तबस्सुम के निधन की खबरें हैं अफवाह, खुद जानकारी देते हुए कहा- 'मैं जिंदा और स्वस्थ हूं'

By Filmibeat Desk

कोरोना के कहर से देश में लोगों की दशा यूं ही बुरी है, वहीं इस बीच किसी के निधन की अफवाह उड़ना काफी दुखद है। शुक्रवार को बॉलीवुड अदाकारा और एंकर तबस्सुम के निधन की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आने लगीं, जो कि कोरी अफवाहें थीं। तबस्सुम ने खुद ट्विटर पर अपना हाल बताया और साफ कर दिया कि ये सभी फेक न्यूज हैं और वो ठीक हैं।

उन्होंने फेक न्यूज वायरल होता देख लिखा, "आपकी शुभकामनाओं की वजह से मैं बिलकुल ठीक हूं, तंदरुस्त हूं और अपने परिवार के साथ हूं। ये जो अफवाहें फैल रही हैं मेरे बारे में वो बिलकुल गलत हैं, और मैं ये दुआ करती हूं कि आप सब भी अपने घर में सुरक्षित रहें।" अपने पोस्ट के साथ ही में तबस्सुम ने अपने निधन के फर्जी पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

Tabassum

कुछ वक्त पहले ही तबस्सुम कोविड निगेटिव होकर अस्पताल से घर वापस लौटी हैं। ईटाइम्स से बात करते हुए तबस्सुम ने बताया कि निधन की झूठी खबर फैलने के बाद.. जॉनी लीवर, अमित बहल, सुदेश भोसले और ऊषा खन्ना ने उनके बेटे को फोन किए और घबराहट में उनके बारे में कुशलक्षेम पूछी। ऊषा खन्ना ने तो इस अफवाह को सच मानकर तबस्सुम को याद करके फोन पर रोना भी शुरू कर दिया था।

अभिनेत्री ने कहा, इस तरह की अफवाहें लोगों को डिस्टर्ब करती हैं। मेरे बेटे होशांग ने सुबह 7.30 बजे मुझे नींद से जगाया और कहा कि फोन आ रहे हैं और लोग आपके स्वर्गवास के बारे में बातें कर रहे हैं। मैंने सोचा कि चलो अब मेरी उम्र और बढ़ जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X