तारे जमीन पर आस्‍कर के लिए नामित

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) की ओर से गठित जूरी के अध्यक्ष सुनील दर्शन ने शनिवार को इसकी घोषणा की। सुनील दर्शन ने बताया कि इस फिल्म को बेहतरीन कहानी और पटकथा के कारण चुना गया है।
यह फिल्म एक शिक्षक और एक छात्र के बीच की कहानी है, जिसे दर्शकों और फिल्म समीक्षकों की काफी सराहना मिली है। उल्लेखनीय है कि आमिर फिल्म में प्रमुख भूमिका में हैं। इस फिल्म में दर्शील सफारी ने मुख्य भुमिका निभायी थी
आस्कर की दौड़ में ए वेडनस डे, राक आन, मुम्बई मेरी जान, जोधा अकबर, ब्लैक एंड व्हाइट और दो मराठी व एक तेलगु फिल्में शामिल की गयी थी।


Click it and Unblock the Notifications