गुरुचरण सिंह के लौटने पर आया जेनिफर का रिएक्शन, बोलीं- हमारी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं उसे छोड़कर...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फेमस करेक्टर सोढ़ी यानी कि गुरुचरण सिंह 25 दिनों बाद घर लौटकर आए हैं। बता दें कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुए थे, लेकिन दिल्ली एयपपोर्ट के बाद उन्हें कहीं नहीं देखा गया। जिसके बाद उनके पिता ने पुलिस में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस की जांच पड़ताल के बाद भी गुरुचरण सिंह का कुछ पता नहीं चल पाया था। वहीं अब उनके अचानक घर आने के बाद खलबली मच गई है। गुरुचरण ने पुलिस को बताया है कि आखिर वह क्यों गायब हुए थे।
25 दिन बाद लौटे गुरुचरण
गुरुचरण सिंह ने कहा कि वह धार्मिक यात्रा पर गए थे। वह दुनियादारी छोड़कर जाना चाबते थे। इन 25 दिनों में वह कभी अमृतसर तो कभी लुधियाना में रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इन दिनों कई गुरुद्वारों में रुके। जब उन्हें इस बात का एहसास हुई कि अब घर लौट जाना चाहिए तब उन्होंने घर जाने का फैसला किया। बता दे कि गुरुचरण के ऐसा करने पर सभी हैरान रह गए हैं। लोगों का कहना है कि वह परिवार को बता कर भी ऐसा कर सकते थे। उनके बुजुर्ग पिता को इतनी परेशानी नहीं उठानी पड़ती।
पिता ली होगी चैन की सांस...
बता दें कि शो में सोढ़ी की वाइफ का किरदार निभाने वाली मिसेज रौशन यानी कि जेनिफर का इसपर रिएक्शन आया है। न्यूज 18 से बात करते हुए जेनिफर ने कहा कि ये अच्छी बात है कि वह लौट आए हैं, वह लगभग 1 महीने से गायब थे। उनके पिता और दोस्त सभी टेंशन में थे। मुझे पता था कि वह आ जाएंगे मुझे फीलिंग आ रही थी कि वह धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। फिलहाल तो मुझे खुशी है कि वह किसी परेशानी में नहीं है। अब उनके पेरेंट्स भी खुश होंगे। अब जाकर उन्होंने चैन की सांस ली होगी।
जिम्मेदारी छोड़कर नहीं जा सकते...
जेनिफर आगे कहती हैं कि कभी-कभी मन करता है कि आप सब छोड़कर अध्यात्म की ओर चलें जाएं, लेकिन मेरी बेटी है पति हैं जिनकी जिम्मेदारी सिर पर होती है इसे छोड़कर तो नहीं जा सकते। मुझे लगता है कि उन्हें निकलने से पहले अपने पेरेंट्स को बताना चाहिए था, लेकिन पता नहीं कि उस समय उनके दिमाग में क्या चल रहा था। जैसे ही वह सेटल हो जाएंगे मैं उन्हें कॉल करूंगी।


Click it and Unblock the Notifications