..................... Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actor Gurucharan Singh breaks his silence on his disappearance - Hindi Filmibeat

Gurucharan Singh ने खुद के गायब होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं कानूनी मामलों में फंसा हूं, मेरे ऊपर...'

Gurucharan Singh

Gurucharan Singh On His Disappearance: 22 अप्रैल को लापता होने के बाद, गुरुचरण सिंह लगभग एक महीने बाद 17 मई को घर लौटे। लोकप्रिय सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने बताया कि वह आध्यात्मिक यात्रा पर गए थे।

फॉर्मेलिटीज होनी अभी बाकी है

हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, गुरुचरण ने कहा कि वह अपने लापता होने के बारे में ज्यादा बात नहीं कर पाएंगे क्योंकि उन्होंने कहा, "मेरा अभी केस बंद होना है। कुछ फॉर्मेलिटीज हो गई हैं, थोड़ी बची हैं। एक बार वो हो जाए तो मैं सबसे आराम से बात करूंगा इस बारे में।"

रिपोर्ट करवानी है बंद

जब उनसे पूछा गया कि वह किस मामले की बात कर रहे हैं, तो एक्टर ने पोर्टल से कहा, "मैं जब गया था, मेरे डैडी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट डाली थी। वो बंद होनी है अभी। एक बार वो हो जाए तो मैं बात कर सकता हूं।" उनकी बातों से लग रहा है कि एक्टर अभी अपनी जिंदगी से जुड़ा कोई अपडेट नहीं देना चाहते हैं।

तबीयत नहीं थी ठीक

गुरुचरण ने बताया कि जब वह अपने घर वापस आए तो उन्हें अच्छा महसूस नहीं हो रहा था, लेकिन अब उनकी तबीयत ठीक है। सिंह ने यह भी बताया कि वापस आने के बाद से उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपने किसी भी को-एक्टर से बात नहीं की है। उन्होंने कहा, "मेरा नंबर बंद है और मुझे नहीं लगता कि उनमें से किसी के पास मेरी मा या पिता का नंबर है। इसलिए वे मुझसे बात नहीं कर पाए हैं।"

Read more about: gurucharan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X