सामने आई अभिषेक बच्चन की मनमर्जियां की रिलीज डेट, शाहिद कपूर से होगी भिड़ंत

By Salman

शाहिद कपूर की बत्ती गुल मीटर इस समय फिल्मों से घिरती हुई नजर आ रही है बता दें कि फिल्म 21 सितंबर को रिलीज हो रही है पर इसके साथ एक बड़ी फिल्म रिलीज हो रही है जो कि एक बड़ा क्लैश होने वाली है। बता दें कि अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू की मनमर्जियां की रिलीज डेट सामने आई है और वो भी इसी दिन 21 सितंबर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी और फिल्म की रिलीज डेट फाइनल नहीं हो पा रही है।

बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म क्लैश से भाग रही है पर वो हो नहीं पा रहा है। शाहिद कपूर पहले अपनी फिल्म 31 अगस्त को रिलीज करने वाले थे पर उस राजकुमार राव की स्त्री रिलीज हो रही है।

abhishek bachchan, manmarziyaan, shahid kapoor, अभिषेक बच्चन, मनमर्जियां, शाहिद कपूर, बत्ती गुल मीटर चालू

उसके बाद इस फिल्म की डेट को बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया जो कि काजोल की फिल्म हेलीकॉप्टर ईला से टकरा रही है। फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की रिलीज डेट बढ़ाकर 21 सितंबर की गई है लेकिन शाहिद कपूर जो चाह रहे थे वो फिर भी नहीं हो पाया।

बता दें कि इस दिन फिल्म मनमर्जियां की रिलीज से दोनो फिल्म आपस में भिडेंगी। अभिषेक बच्चन इस फिल्म से वापसी करने वाले है और फिल्म से उनको काफी ज्यादा उम्मीदें भी है।

इस फिल्म को भी लोगों से खूब सराहा जा रहा है। मनमर्जियां में विकी कौशल तापसी पन्नू और अभिषेक बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसे प्रोड्यूस आनंद एल राय कर रहे हैं। बता दे कि इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में चल रही थी और इसकी पूरी स्टारकास्ट ने शूटिंग के समय काफी ज्यादा एंज्वाय किया है।

अभिषेक बच्चन ने कहा था कि उनको फिल्म की शूट में काफी मजा आई क्योंकि उनकी बचपन की यादें कश्मीर से जुड़ी हुई है। अभिषेक कहते है कि वो बचपन में पापा की शूटिंग देखने के लिए अक्सर यहा आया करते थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X