अक्षय कुमार की अगली दमदार फिल्म- 15 अगस्त को होगा धमाका, देंखे फर्स्ट लुक
2019 में अक्षय कुमार की पांच फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें से एक फिल्म है 'मिशन मंगल'। जगन शक्ति के निर्देशन में बन रही फिल्म मिशन मंगल की शूटिंग नवंबर 2018 से शुरु कर दी गई थी। अब फिल्म की एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी एक तस्वीर शेयर कर जानकारी दी है कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।
तापसी ने फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए लिखा है- 'एक और खूबसूरत सफर का अंत हो गया है। कृतिका अग्रवाल के लिए फिल्म फिल्म मिशन मंगल की शूटिंग पूरी हो गई है। एक ही फ्रेम में इतने बेहतरीन एक्टर्स का होना कमाल की बात है और मैं इसे हमेशा याद रखूंगी।'

मिशन मंगल में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कृति कुल्हारी, तापसी पन्नू, शरमन जोशी और नित्या मेनन मुख्य किरदारों में दिखेंगे। आर बाल्कि के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। यह भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में मंगलयान मिशन में महिलाओं के योगदान को दिखाया जाएगा।
इस फिल्म पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, यह फिल्म फिल्म पूरी तरह से पांचों एक्ट्रेस पर आधारित है। इस फिल्म में मंगलयान मिशन में महिलाओं के योगदान को दिखाया जाएगा। मुझे बेहद खुशी है कि पांचों एक्ट्रेस ने फिल्म की स्क्रिप्ट को पसंद किया और एक साथ काम करने को राजी हो गईं। उनमें से किसी ने भी सवाल नहीं किया कि उनका किरदार कितना लंबा या छोटा है।
बता दें, मंगल मिशन 15 अगस्त 2019 को जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस के साथ क्लैश हो रही है।
{document1}


Click it and Unblock the Notifications