''मुझे कृष 4 ऑफर की जाए तो तुरंत हां कर दूंगी, ना कहने का सवाल ही नहीं उठता ''
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अब फिल्म में सुपरवैमन का किरदार निभाना चाहती हैं। जी हां, गोवा में हो रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन की फिल्म कृष फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की। सवाल किया गया कि यदि उन्हें कृष 4 में सुपर वुमैन का किरदार ऑफ किया जाए तो क्या वो करेंगी? जिस पर तापसी ने कहा, जरूर करूंगी, यह कैसा सवाल हुआ।
तापसी ने बॉलीवुड में कई अलग अलग की फिल्में की हैं। एक ओर जहां पिंक, बदला, सांड की आंख जैसी फिल्म है, तो दूसरी ओर जुड़वा 2 है। लिहाजा, कृष 4 में सुपरवैमन का रोल ऑफर होने की बात पर तोपसी ने कहा- 'मैं मना क्यों करूंगी.. कृष जैसी फिल्म को इंकार करने का सवाल ही नहीं उठता। कहीं आपको राकेश रोशन ने तो नहीं भेजा? यदि उन्होंने भेजा है तो मेरा जवाब हां है, बोल दो उन्हें जाकर। बिल्कुल काम करूंगी..

तापसी ने कहा, मैं एवेंजर्स में भारतीय सुपरहीरो बनना चाहती हूं। मुझे Robert Downey Junior बहुत पसंद हैं। और यदि मुझे कृष 4 में सुपरहीरो बनने का मौका मिला, तो मैं फिल्म जरूर करूंगी।
बहरहाल, ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल ऋतिक के साथ किसी एक्ट्रेस का नाम लॉक नहीं किया गया है.. ऐसे में निर्माता तापसी पन्नू का नाम ध्यान में रख सकते हैं..


Click it and Unblock the Notifications