..................... Taapsee Pannu won hearts while playing hockey wearing a saree, Mathias Boe looking happy! - Hindi Filmibeat

साड़ी पहनकर हॉकी खेलती तापसी पन्नू ने जीता दिल, पति देव भी आए बेहद खुश नजर!

taapsee pannu

Taapsee Pannu Playing Hockey With Mathais Boe- तापसी पन्नू अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर खबरों का हिस्सा रहती हैं। कम ही देखा जाता है कि वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर किसी तरह का खुलासा सोशल मीडिया पर करती हैं।

इस वक्त ऐसा कुछ सामने आया है जो कि आपको काफी अच्छा लगने वाला है। इन तस्वीरों में तापसी पन्नू पीली साड़ी में धमाका कर दिया है। वो मैथियास बो के साथ हॉकी खेलती नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री अपनी बहन और पति के साथ एक सप्ताह के लिए शहर में थीं। जैसे ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आईं तो लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैँ। साड़ी में हॉकी खेलते तापसी पन्नू और मैथियास बो को देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

क्या बोले लोग

इन तस्वीरों पर लोगों के काफी मजेदार रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये तापसी वहां क्या कर रही है।'' एक ने लिखा, ''साड़ी में हॉकी खेल रही है, क्या बात है?'' एक ने लिखा है, ''बो और हमारी सूरमा।'' एक ने लिखा, ''अन्य सभी भारतीय हस्तियों के लिए शर्म की बात है, जो नहीं जानते कि क्रिकेट के अलावा कोई और खेल भी है।'' एक ने लिखा, ''भारतीय परिधान में राष्ट्रीय खेल, नजारा अच्छा है।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैँ। हालांकि तापसी पन्नू ने जवाब नहीं दिया है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी हाल में अपनी दो आने वाली फिल्मों के प्रमोशन में बिजी हैं। वह अगली बार अपनी हिट फिल्म 'हसीन दिलरुबा' की दूसरी इंस्टालमेंट में दिखाई देंगी, जिसमें वह विक्रांत मैसी, जिमी शेरगिल और सनी कौशल के साथ स्क्रीन शेय करेंगी। यह फिल्म 9 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा, तापसी के पास अक्षय कुमार, एमी विर्क, फरदीन खान और वाणी कपूर के साथ 'खेल खेल में' भी है। यह फिल्म 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Read more about: taapsee pannu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X