..................... तापसी पन्नू मार्च में बनेंगी दुल्हनियां? मिलिए एक्ट्रेस के होने वाले हैंडसम दुल्हे से... Taapsee Pannu will get married in March, will make long time boyfriend Mathias Boe her partner - Hindi Filmibeat

तापसी पन्नू मार्च में बनेंगी दुल्हनियां, जानिए कौन है हसीना का होने वाला हैंडसम दुल्हा?

taapsee pannu

तापसी पन्नू जिनको दमदार अभिनय और स्ट्रॉंग पर्सनैलिटी के लिए जाना जाता है इस वक्त खबरों में हैं। इस बार वो किसी फिल्म के लिए नही बल्कि अपने निजी जीवन के सबसे अहम फैसले को लेकर सुर्खियों में हैं।

जी हां, पता चला है कि तापसी पन्नू ने शादी करने का फैसला किया है और इसके लिए उन्होने सबकुछ फाइनल कर लिया है। जी हां, तापसी पन्नू अपने लॉंग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो को हमसफर बनाने वाली है जो कि काफी हैंडसम हैं और अक्सर उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं।

एनडीटीवी ने एक रिपोर्टस में दावा किया है कि आने वाले महीने यानि मार्च में हसीना हमेशा हमेशा के लिए मैथियास की हो जाएंगी और इसके लिए अंदर अंदक तैयारियां भी शुरु हो चुकी हैं।

कौन हैं मैथियास बो?

तापसी पन्नू जिस हैंडसम हंक को लंबे समय से डेट कर रही हैं वो एक मशहूर बैडमिंटन प्लेयर हैं। मैथियास डेनमार्क से हैं और वहीं के लिए खेलते हैं। उन्होने यूरोपीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। ये कारनाम उन्होने 2012 और 2017 में दो बार के यूरोपीय चैंपियन बनकर किया था। इसके अलावा 2012 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में रजत पदक विजेता थे। देखने वाली बात होगी कि डेनमार्क में जन्मे मैथियास किस रीति रिवाज से शादी रचाते हैं।

आधिकारिक ऐलान का इंतजार

हालांकि अभी तक तापसी पन्नू की तरफ से किसी तरह का आधिकारिक ऐलान उनकी शादी को लेकर नहीं हुआ है। देखने वाली बात होगी कि वो मैथियास के साथ शादी का ऐलान कब करेंगी। इनके अलावा बी-टाउन के पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा 13 मार्च को अपनी शादी के लिए तैयार हो रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने हाल ही में गोवा में अपनी शानदार शादी की।

Read more about: taapsee pannu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X