चोरी छिपे ऑटो की सवारी करती दिखीं तापसी पन्नू, पैपराजी ने बनाया वीडियो तो एक्ट्रेस हुईं आग बबूला

Taapsee Pannu

Taapsee Pannu Video Viral: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अपने लुक्स और स्टाइल के अलावा अपने मजेदार अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं, लेकिन तापसी को पैपराजी के साथ इंटरेक्ट करना ज्याया पसंद नहीं है। पब्लिक एरिया में वह जब भी नजर आती हैं वह अपने कदमें की चाल को बढ़ा लेती हैं जिससे उन्हें पैपराजी के सावलों का जवाब ना देना पड़े। वहीं हाल ही में तापसी का एक वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह ऑटो की सवारी करती नजर आ रही हैं।

ऑटो की सवारी करती दिखीं तापसी
तापसी पैपराजी से चाहें कितना भी छिपने की कोशिश क्यों ना करें, लेकिन पैपराजी ने आखिरकार तापसी को ढूंढ ही लिया। तापसी पन्नू को देर रात ऑटो की सावरी करते देखा गया, लेकिन जैसे ही पैपराजी की नजर उनपर पड़ी उन्होंने एक्ट्रेस का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पैपराजी को देख पहले तो तापसी मुंह छिपाती घूमती हैं। उसके बाद तापसी कहती हैं कि ओ भाई साहब यहां क्या हो रहा है। इसके बाद तापसी कहती हैं कि यार कैसे हो ऑटो में घूमने दो ना यार। तापसी को ऐसा कहता सुन पैपराजी कहते हैं कि डरो मत...इसके बाद एक्ट्रेस ऑटो को तेज भगाने को कहती हैं और पैपराजी को समझाती हैं कि मान जाओ वरना एक्सीडेंट हो जाएगा।

इन फिल्मों को लेकर बिजी चल रही हैं तापसी
काम की बात करें तो तापसी पन्नू इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर बिजी चल रही हैं। तापसी फिर आई हसीन दिलरुबा, वो लड़की है कहां और खेल-खेल में नजर आने जा रही हैं। इससे पहले तापसी को शाहरुख खान के साथ डंकी फिल्म में देखा गया था। फिल्म में तापसी की एक्टिंग से लोग बेहद इंप्रेस हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X