शादी के बाद पहली होली मनाती नजर आईं Taapsee Pannu, मांग में सिंदूर भरे आईं नजर

Taapsee Pannu was seen celebrating her first Holi after marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं और रहें भी क्यों ना आखिरकार उन्होंने बिना पब्लिक किए अपनी शादी की है। जी हां, तापसी पन्नू अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। जिसकी चर्चाएं सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही हैं।
23 मार्च को हुई शादी
अब ये सच है या नहीं इसके बारे में अभी तक तापसी ने कोई खुलासा नहीं किया है और ना ही इन अफवाहों पर रोक लगाई है। रिपोर्ट्स की माने तो तापसी ने 23 मार्च को उदयपुर में शादी कर ली थी। बता दें कि इस शादी में केवल परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी में अधिक लोगों को न्योता नहीं दिया गया था। बताया जा रहा है कि शादी में अनुराग कश्यप और पावेल गुलाटी जो उनके को-स्टार रह चुके हैं ये दो ही दोस्त शामिल हुए थे।
सामने आई होली की तस्वीर
होली के खास मौके पर तापसी पन्नू की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि तापसी पन्नू ने जमकर होली खेली है और शानदार सेलिब्रेशन के बाद वे दोस्तों के साथ तस्वीर खिंचवाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि तापसी पन्नू मांग भरे नजर आ रही हैं। यह उनकी शादी के बाद की पहली होली है। जिसे वे खुशी से मनाती दिख रही हैं। बता दें कि इस तस्वीर पर जमकर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
यूजर्स के यूं आए कमेंट
इस तस्वीर को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा तापसी पन्नू की शादी हो गई हमें तो पता ही नहीं चला तो वहीं दूसरे ने कहा तापसी ने शादी कब की। बता दें कि फैन्स और सितारों के दिमाग में भी कुछ ऐसा ही कंफ्यूजन हैं। काम की बात करें तो तापसी पन्नू अब जल्द ही 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आएंगी। माना जा रहा है कि यह फिल्म 8 सितंबर 2024 में रिलीज होगी। इसके अलावा वे 'डेयर एंड लवली' में नजर आएंगी इस फिल्म को गिप्पी ग्रेवाल डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही तापसी पन्नू वो लड़की है कहां ? में भी दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications