बॉलीवुड के इस KHAN के लिए धड़कता है तापसी पन्नू का दिल- बोलीं 'मैं डेट पर जाना चाहती हूं'
एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस समय काफी ज्यादा खबरों में छाई हैं और इसका कारण ये भी है कि उनकी फिल्म बदला रिलीज होने वाली है। हाल ही में तापसी पन्नू ने एक ऐसे राज का खुलासा कर दिया जो कि इस समय चर्चा में हैं। दरअसल तापसी ने ये बता दें कि वो किसके साथ डेट पर जाना चाहती हैं। तापसी ने बॉलीवुड के ही एक खान को इसके लिए चुना है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि वो खान..शाहरुख, सलमान या आमिर हैं तो आप गलत हैं क्योंकि तापसी पन्नू तैमूर अली खान को डेट करना चाहती हैं।
बता दें कि वो उनके साथ समय गुजारना चाहती हैं। ये बात उन्होने बॉलीवुड हंगामा को दिए गए एक इंटरव्यवु में बोली है। दरअसल उनसे सवाल किया गया था कि आप बॉलीवुड में किसके साथ डेट पर जाना चाहती हैं।

तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अगली फिल्म बदला के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में इनके साथ अमिताभ बच्चन एक बार फिर से नजर आएंगे। इससे पहले अमिताभ ने फिल्म पिंक में तापसी के साथ काम किया था।
फिल्म बदला का पोस्टर, ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। दर्शकों ने इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 8 मार्च को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications