..................... Taapsee Pannu trolled actress for marrying cricketers and actors says No one is interested in my BF - Hindi Filmibeat

शादी के बाद Taapsee Pannu का वीडियो हुआ वायरल, कहा- 'किसी को मेरे बॉयफ्रेंड में दिलचस्पी नहीं क्योंकि...'

taapsee pannu

Taapsee Pannu Husband: तापसी पन्नू इस वक्त सुर्खियां बटोर रही हैं क्योंकि ऐसी खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस इसी महीने 23 मार्च को एक प्राइवेट वेडिंग फंक्शन में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो से शादी कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

तापसी पन्नू की शादी की खबरों के बीच एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वह क्रिकेटर्स और एक्टर्स की शादी के बारे में कटाक्ष करती नजर आ रही हैं। उन्होंने उन बॉलीवुड हसीनाओं पर निशाना साधा, जिन्होंने क्रिकेटर्स से शादी की है। एक्ट्रेस का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

मैशेबल के साथ एक इंटरव्यू में, तापसी ने खुलासा किया कि कैसे किसी को भी उनके बॉयफ्रेंड मैथियास में दिलचस्पी नहीं है क्योंकि वह एक क्रिकेटर या फिर एक्टर नहीं है। तापसी ने मैथियास को 9 साल तक डेट करने और उनके पेशे के बारे में बात करते हुए कहा, "वह इस वक्त भारतीय बैडमिंटन में डबल्स के कोच है और वह पूर्व डेनिश खिलाड़ी भी हैं।" तापसी ने कहा कि उनकी मुलाकात मैथियास से एक मैच के दौरान हुई थी क्योंकि उन्हें भी खेलना पसंद है और वे वेन्यू से कई लाइव मैच देखती थीं।

तापसी पन्नू और मैथियास बो ने कथित तौर पर उदयपुर में शादी कर ली और शादी में केवल परिवार और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। यह भी दावा किया गया है कि शादी में केवल बॉलीवुड एक्टर पावियल गुलाटी मौजूद थे जो थप्पड़ में उनके को-एक्टर थे। हालांकि तापसी ने अभी तक इस अफवाह पर कोई बात नहीं की है। तापसी ने इस साल अपना होली सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की, जिसमें उनकी मांग में सिंदूर नजर आ रहा था।

Read more about: taapsee pannu mathias boe
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X