तापसी पन्नू ने कोरोना केस पर मांगी मदद, ट्रोलर ने बोला- अपनी कार दे दे, एक्ट्रेस का मुंहतोड़ जवाब
बॅालीवड एक्ट्रेस तापसी पन्नू एकबार फिर से ट्रोल हो गई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। खासकर इस वक्त वह कोरोना वायरस के माहौल में मदद के लिए कई तरह के लिए पोस्ट करती हुई नजर आ रही हैं। कई स्टार्स ऐसे हैं जो कि पोस्ट करके कोरोना वायरस के माहौल में सहायता के लिए पोस्ट कर रहे हैं। तापसी भी यहीं कर रही हैं।
लेकिन इस बीच वह बुरी तरह ट्रोल हुई हैं। इस बार एक्ट्रेस ने ट्रोल करने वाले को ऐसा करारा जवाब दिया है जो कि खबरों में छाया हुआ है। तापसी पन्नू को कोरोना वायरस पर मदद मांगने पर उन्हें कीमती गाड़ी को देने के लिए बोला है। ये सुनते ही एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

एक शख्स ने ट्रोल करते हुए लिखा है कि अपनी कार दे दे पुन्नू,सब काम ट्विटर पर ही करेगी, बकैती करवा लो इस सस्ती माल से। ये सुनने के बाद एक्ट्रेस ने खुद को रोका नहीं और लिखा है कि क्या तुम चुप हो सकते हो, बिल्कुल चुप।
अगर तुम्हें ऐसे वक्त में यही सब बोलना है तो सब्र कर लो इस देश को वापस सांस लेने दो और फिर अपनी बकवास जारी रखो।तब तक के लिए मेरी टाइमलाइन को अपनी बकवास बातों से मत भरो और मैं जो कर रही हूं मुझे करने दो। तापसी के इस पोस्ट पर उन्हें कई लोगों ने उनका सपोर्ट भी किया है।
मामला ज्यादा बढ़ने पर ट्रोल करने वाले यूजर ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच सोनू सूद,सलमान खान, गुरमीत चौधरी के साथ कई स्टार्स ऐसे हैं जो फिर से सामने आकर लोगों की मदद के लिए आगे खड़े हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications












