Taapsee Pannu फिर हुईं बुरी तरह से ट्रोल, पैपराजी से कहा- हट जाओ वरना..

taapsee pannu

अभिनेत्री तापसी पन्नू को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर अपनी बेबाकी और हाजिरजवाबी को लेकर चर्चा में रहती हैं लेकिन कई बार उनकी बातें ऐसी होती हैं जो कि उनको ट्रोल तक करवा देती हैं। अक्सर पैपराजी के साथ उनकी बहस और तीखी नोक झोंक भी सामने आती है। इस वक्त भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तापसी पन्नू ने पैपराजी से कुछ ऐसा कह दिया है जो कि कम पसंद किया जा रहा है और लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं।

बता दें कि तापसी पन्नू हाल ही में एक जगह स्पॉट की गईं थीं और जहां पैपराजी उनके आसपास नजर आ रहे हैं। तापसी पन्नू ने कार में जाने से पहले कहा है कि.. ''हट जाओ वरना लग जाएगी, फिर बोलोगे एक्टर की वजह से लग गई।''

इसके बाद पैपराजी ने भी जवाब देते हुए कहा, ''नहीं मैडम, हम ऐसे नहीं है।'' तापसी पन्नू का ये वीडियो इसके बाद काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनको ट्रोल कर रहे हैँ। एक यूजर का कहना है कि,

''ये हमेशा चिढ़ी चिढ़ी क्यों रहती है।'' एक यूजर ने कहा कि, ''ये दूसरी जया बच्चन है।'' जबकि एक ने पूछा.. ''इसको किस बाद का इतना घमंड रहता है।'' बता दें कि तापसी पन्नू इस दौरान हाथ में कुछ सामान लिए नजर आ रहीं हैं और दो झोलों के साथ दिख रही हैं।

हालांकि तापसी पन्नू की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है और ना ही उन्होने यूजर्स को जवाब दिया है। तापसी पन्नू एक शानदार अदाकारा हैं और उन्होने साउथ के साथ साथ बॉलीवुड में भी अच्छा काम किया है।

अक्सर उनका नाम किसी ना किसी प्रोजेक्ट से जुड़ता रहता है। वर्कफ्रंट पर तापसी पन्नू इस वक्त फिल्म डंकी को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में वो शाहरुख खान के साथ दिखने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X