छपाक के बाद तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ का बहिष्कार, ट्विटर पर #BoycottThappad कर रहा ट्रेंड
एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर ट्वि्टर पर हैशटैग ट्रेंड कर रहा है जिसमें अनुभव सिन्हा की फिल्म थप्पड़ का बहिष्कार करने की बात कही जा रही है। ट्विटर पर तापसी पन्नू #BoycottThappad ट्रेंड करने लगा हैl इसकी वजह ये बताई जा रही है कि एंटी सीएए रैली में तापसी पन्नू ने भाग लेने जा रही हैं। जहां एक तरफ इसका विरोध किया जा रहा है वहीं थप्पड़ फिल्म को लेकर फिल्म की काफी प्रशंसा भी हो चुकी है।
इससे पहले जनवरी में रिलीज हुई दीपिका पादुकोण की छपाक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। जेएनयू छात्रों से मिलने की वजह से ट्रोलर्स ने दीपिका की फिल्म छपाक का बहिष्कार किया था। ये विवाद काफी बढ़ गया था जिसके बाद फिल्म को खासा नुकसान हुआ था।

घरेलू हिंसा को लेकर फिल्म तापसी पन्नू की ये फिल्म खूब वाहवाही लूट रही है। वहीं कुछ तरफ ट्रोलर्स ने तापसी पन्नू को निशाना साधा। आज ही थप्पड़ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। फिल्म समीक्षकों ने फिल्म थप्पड़ की जमकर तारीफ की और फिल्म को शानदार रेटिंग मिली है।


Click it and Unblock the Notifications











