शादी के सवाल पर तापसी पन्नू ने आलिया, स्वरा पर मारा ताना? फैंस रह गए हैरान, बोलीं- "मैं अभी प्रेग्नेंट नहीं.."

Taapsee Pannu on marriage: तापसी पन्नू लंबे समय से बड़े पर्दे से भी गायब हैं और सोशल मीडिया पर से भी। ऐसें में बीते दिन जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस ने साथ एक बातचीत का सेशन रखा तो सवालों के भरमार लग गए। कुछ सवाल फिल्मों से जुड़े थे तो कुछ एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ को लेकर।
आस्क मी एनिथिंग सेशन के दौरान एक यूजर ने एक्ट्रेस से सोशल मीडिया से गायब होने को लेकर सवाल किया.. तो एक्ट्रेस ने बताया कि यहां पर बहुत ज्यादा टॉक्सिटी और निगेटिव वातावरण के कारण उन्होंने प्लेटफॉर्म से दूरी बनाने का फैसला किया था।
तापसी ने कहा- प्रेग्नेंट नहीं हूं
वहीं, एक यूजर ने पूछा कि वो शादी कब कर रही हैं? इस पर तापसी ने ऐसा जवाब दिया कि सब हैरान रह गए। एक्ट्रेस ने हाजिरजवाबी देते हुए कहा, "मैं अभी प्रेग्नेंट नहीं हूं। तो फिलहाल तो बिल्कुल नहीं। जब शादी करूंगी तो आपको बता दूंगी।"
आलिया भट्ट पर मारा ताना!
एक्ट्रेस का ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ नेटिजन्स का कहना है कि क्या तापसी ने आलिया भट्ट , स्वरा भास्कर और उन तमाम एक्ट्रेसस पर ताना मारा है, जो शादी से पहले या शादी के तुरंत बाद प्रेग्नेंट हो गई!
बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल में शादी किया था, वहीं जून में कपल ने प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की। और नवंबर में आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया। वहीं, स्वरा ने भी शादी के तुरंत बाद ही प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी, जिस पर लोगों ने कमेंट किया था कि इसी वजह से उन्होंने आनन फानन में शादी कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications
