फीस बराबरी पर तापसी पन्नू का बोल्ड बयान..सोच में पड़ जाएंगे आप
तापसी पन्नू कम फिल्मों से ही अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है। उन्हें एक से बढ़कर प्रॉमिसिंग फिल्में मिलती हैं।पिछले साल भी पिंक और इस साल आई नाम शबाना में उनकी काफी तारीफ हुई है।वो हमेशा हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती हैं।
['संजय दत्त के साथ मैंने तीन फिल्में की हैं.. आज मैं जो हूं उनकी वजह से हूं....'' ]
इस बार तापसी पन्नू से बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेसेस के साथ फीस को लेकर किए गए भेदभाव पर सवाल किया गया जिसपर तापसी ने ऐसा बयान दिया है जिससे शायद हर एक्ट्रेस हामी ना भरें। जी हां जब तापसी पन्नू से पूछा इस पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिस दिन उनकी खुद की अकेले की फिल्म ए लिस्टेड स्टार्स जितनी ओपनिंग करेगी मैं भी बराबर फीस की वकालत करूंगी।"

तापसी पन्नू का कहना है कि अगर अकेले अपने दम पर वो 15-20 करोड़ की ओपनिंग नहीं दे सकती हैं तो बराबर फीस मांगने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना प्रोड्यूसर्स के साथ अन्याय होगा क्योंकि आप महिला प्रधान फिल्मों का कलेक्शन देखें और लीडिंग एक्टर की फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन आप समझ जाएंगे कि बराबर फीस मांगना गलत है।
तापसी पन्नू एक बेहतरीन अदाकारा हैं इसमें कोई शक नहीं है और अब उनके इस बयान से एक्ट्रेसेस सहमत होती हैं या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications