हीरो के मुकाबले कम फीस मिलने पर बोलीं तापसी पन्नू- लोग देखने नहीं आते, दोष देना बंद कीजिए
बॅालीवुड एक्ट्रेस हमेशा से ही अपनी फीस को लेकर चर्चा में रहती हैं। मेल कलाकारों और फीमेल कलाकारों के बीच फीस में अंतर को लेकर कई बार बयान और बात होती रही हैं। बॅालीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेस इस मामले में अपनी राय जाहिर करती रही हैं। इसे लेकर तापसी पन्नू ने अपनी प्रतिक्रिया एक इंटरव्यू में जाहिर की हैं।
इस मामले को लेकर तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की है। उन्होंने यह भी कहा है कि महिला प्रधान और पुरुष पर फोकस की गई फिल्मों में अंतर होता है। एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने एक्ट्रेस की फीस को लेकर कहा कि यह नहीं है कि निर्माता फीमेल एक्टर्स को पैसा नहीं देना चाहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री को इस समस्या के लिए दोष देना बंद करना चाहिए।
Recommended Video

तापसी ने फीस कम मिलने की वजह बताते हुए कहा कि यह समस्या वहां से शुरू होती है जबकि महिला प्रधान फिल्मों को देखने के लिए लोग नहीं आते हैं। दर्शक एडवांस बुकिंग करने के बजाए इन फिल्मों के रिव्यू का इंतजार करते हैं। पुरुष प्रधान फिल्मों की बात आती है को एडवांस बुकिंग अधिक होती है। जो कि महिला प्रधान फिल्मों के पूरे वीकेंड की कमाई के बराबर होती हैं।
कुछ दिन पहले तापसी ने कहा कि शाबास मिठू उनकी सबसे बड़ी बजट की फिल्में हैं। लेकिन मेरी पूरी फिल्म का बजट एक लिस्ट की एक्टर्स की फीस के बराबर है।गौरतलब है कि तापसी पन्नू की आगामी फिल्म दोबारा है। इसके अलावा वह बायोपिक शाबाश मिथु में नजर आयेंगी। खबर है कि उन्हें शाहरुख खान की फिल्म डंकी मे कास्ट किया गया। इसके साथ तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपने हर फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। बता दें कि नाम शबाना और पिंक तापसी पन्नू की हिट फिल्मों में शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications
