तापसी पन्नू ने अक्षय कुमार को मारा ताना- एक्टर का जवाब सुनकर आप भी हंस पड़ेंगे
Recommended Video
तापसी पन्नू और अक्षय कुमार अब तक तीन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ मस्ती मजाक करते दिख जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ, जब तापसी की अगली फिल्म 'रश्मि रॉकेट' की पहली पोस्टर रिलीज की गई। इस फिल्म में तापसी गुजरात के कच्छ की एक लड़की हैं, जो रेसर हैं और गांव के लोग उसे 'रॉकेट' बुलाते हैं। तापसी के मोशन पोस्टर को अक्षय कुमार ने भी शेयर किया।
अक्षय के शेयर किये पोस्ट पर तापसी ने मजे लेते हुए लिखा- फोर्ब्स के बारे में तो नहीं जानती, लेकिन यह रेस तो मैं जीत सकती हूं..आपका धन्यवाद..

बता दें कि फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट के मुताबिक अक्षय दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करने वाले पुरुष अभिनेताओं में चौथे नंबर पर हैं। तापसी ने इसी को लेकर अक्षय को मज़ाक में ताना मारा।
बहरहाल, अक्षय कुमार ने भी इस मजाक का जबरदस्त जवाब दिया। उन्होंने तापसी के जवाब में.. खुद पर बनाया मीम ही शेयर कर दिया, जिसमें लिखा था- मजे ले रही है तू ..
कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की यह मजेदार खिंचाई फैंस को खूब पसंद आई। फैंस एक के बाद एक अक्षय कुमार पर बने मीम शेयर करने लगे। बहरहाल, ये दोनों एक्टर बेबी, नाम शबाना और मिशन मंगल में साथ काम कर चुके हैं। वहीं, अब तापसी की 'रश्मि रॉकेट' की घोषणा भी हो चुकी है।फिल्म का डायरेक्शन आकर्ष खुराना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications