'सस्ती कॉपी' कमेंट पर कंगना रनौत और रंगोली को तापसी पन्नू का करारा जवाब
कुछ वक्त पहले कंगना रनौत की बहन रंगोली ने तापसी पन्नू को कंगना की 'सस्ती कॉपी' कहा था। मिशन मंगल का प्रमोशन करने के दौरान मीडिया से हुई खास बातचीत में जब तापसी पन्नू से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने जबरदस्त जवाब दिया है। तापसी ने कहा, वो मुझे एक ऐसी एक्ट्रेस की कॉपी बोल रहे, जिसने 100 करोड़ से ऊपर की फिल्में दी हैं.. अच्छी बात है ना। अच्छे एक्टर की कॉपी बोलो तो मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है। और सस्ती तो मैं हूं क्योंकि उनके मुताबिक वो बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं।
तापसी ने कहा, बाल तो मेरे ऐसे बचपन से घुंघराले हैं, मां- पिता की वजह से हैं, उसमें मैं क्या कर सकती हूं। और अपने विचार बोलने के लिए तो मैं माफी मांगूगी नहीं। तो इसीलिए मुझे नहीं पता कि उनको क्यों लगता है कि मैं कॉपी हूं, लेकिन यदि लगता है तो मैं इसे बतौर तारीफ लेती हूं।
गौरतलब है कि 2019 में तापसी पन्नू ने 'बदला' जैसी सुपरहिट फिल्म दी है। जबकि उनकी आने वाली फिल्में हैं- मिशन मंगल और सांड की आंख। कोई शक नहीं कि ये साल एक्ट्रेस के लिए शानदार साबित होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications