TRAILER: प्यार में "थप्पड़" जायज़ नहीं है, तापसी पन्नू- अनुभव सिन्हा की दमदार फिल्म
मुल्क और आर्टिकल 15 के बाद अनुभव सिन्हा एक और दमदार विषय लेकर आए हैं, जो कि समाज के उन लोगों को एक जवाब है, जो सोचते हैं कि प्यार में सब कुछ जायज़ है.. थप्पड़ भी। तापसी पन्नू स्टारर यह फिल्म ट्रेलर से ही काफी दमदार दिखाई पड़ रही है। कहानी पति- पत्नी और एक थप्पड़ की है, जो कई सारे सवाल खड़े करती है। फिल्म 28 फरवरी 2020 को रिलीज हो रही है।
कहीं ना कहीं इस फिल्म को 2019 में आई फिल्म 'कबीर सिंह' से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जहां निर्देशक ने कहा था कि प्यार में एक दूसरे को थप्पड़ मार सकते हैं। इस बयान को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। और अब उसी का जवाब है फिल्म 'थप्पड़'।

ट्रेलर में एक कपल अमु और उसके पति की कहानी दिखाई गई है। दोनों की शादीशुदा जिंदगी नॉर्मल लगती है, जब एक दिन पार्टी में हसबैंड सबके सामने अमु को जोरदार तमाचा जड़ देता है। अमु इस थप्पड़ के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ती है।
तापसी पन्नू के अलावा भी फिल्म में दमदार स्टारकास्ट नजर आ रहे हैं। फिल्म में रत्ना पाठक शाह, कुमुद मिश्रा, मानव कौल, दीया मिर्जा, तन्वी आज़मी और राम कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 8 मार्च 2020 को रिलीज होगी। बता दें, 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है..
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications











