एक..दो..नहीं.. 37 देशों में रिलीज होगी तापसी और अक्षय की नाम शबाना...
37 देशों में रिलीज की जाएगी तापसी पन्नू की फिल्म नाम शबाना।जानिए विस्तार से खबर।
आज तापसी पन्नू और अक्षय कुमार की फिल्म नाम शबाना आज रिलीज हुई है। फिल्म को अब 37 अलग अलग देशों में रिलीज किया जाएगा जिसमें वो जगह भी शामिल होगी जहां बॉलीवुड फिल्में ज्यादा नहीं देखी जाती।फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं तो अक्षय कुमार का कैमियो है।
[Review - एक एवरेज फिल्म की हीरो तापसी..और सुपरहीरो अक्षय]
इस खबर पर मुहर लगाते हुए रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ने कहा कि "37 देशों में 354 स्क्रीन पर फिल्म रिलीज की जाएगी और ये बेंचमार्क सेट कर हम काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।" फिल्म असल में तापसी पन्नू के बेबी के कैरेक्टर को आगे बढ़ाते हुए नाम शबाना लिखा गया है।

जिसमें तापसी पन्नू पूरी तरह एक्शन में नजर आई हैं। तापसी की अच्छी खासी तारीफ हो रही है।फिल्म में उनके अंडरकवर एजेंट बनने के सफर को दिखाया गया है। अमेरिका में फिल्म 82 स्क्रीन पर रिलीज किया गया तो UAE में 43 स्क्रीन पर वहीं ब्रिटेन में 28 और ऑस्ट्रेलिया में 21 स्क्रीन पर।
Non Treditonal मार्केट में रिलीज होने वाली जगहों में इटली, कजाकिस्तान, स्विटरजरलैंड, पोलैंड, चेक गणराज्य, मालदीव, जर्मनी, बेल्जियम है।


Click it and Unblock the Notifications











