First Poster- तापसी पन्नू की अगली फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज- एकदम खतरनाक
अभिनेत्री तापसी पन्नू कितनी शानदार अभिनेत्री हैं इसको बताने की कोई जरूरत नहीं हैं। ज़ब भी वो किसी फिल्म के साथ नजर आती हैं वो कमाल कर देती हैं। इस समय उनकी अगली फिल्म का पोस्टर जिसका नाम 'हसीन दिलरुबा' है का पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद ये कई सारे सवाल पूछ रहा है जो कि आपको तस्वीरें में नजर आएंगे। बता दें कि इस फर्स्ट पोस्टर को खुद तापसी पन्नू ने शेयर किया है और लिखा है "मैं शायद बुरी हो सकती हूं, लेकिन यहां पर मैं उतनी ही अच्छी हूं।
हसीन दिलरुबा की दुनिया में कदम रख रही हूं। आपसे मिलवाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। आ रही हूं 18 सितंबर 2020 को।" गौरतलब है कि फिल्म में तापसी पन्नू के साथ अभिनेता विक्रांत मैसी भी नजर आने वाले हैं।

इस पोस्टर की बात करें तो इसमें जमीन पर खून बिखरा हुआ नजर आ रहा है और उस पर चलते हुए दो पैर और चाकू नजर आ रहे हैं। साथ ही एक किताब भी दिखाई दे रही है जिसके कवर पेज पर वहशी लिखा हुआ है।
इस फिल्म से पहले तापसी पन्नू ने फिल्म थप्पड़ का फर्स्ट लुक रिलीज किया था। फिलहाल विक्रांत मैसी के साथ उनकी पहली फिल्म हैं और फिल्म 20 सितंबर 2020 को रिलीज होगी और इस फिल्म को विनिल मैथ्यू निर्देशित कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











