Taapsee Pannu डाइट पर हर महीने खर्च करती हैं इतनी भारी भरकम रकम, बोली- पिता से पड़ेगी डांट

tapsee on diet expenditure

Taapsee Pannu on her expenditure: तापसी पन्नू उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिन्होंने अपनी शानदार अभिनय की वजह से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई हैं। तापसी पन्नू ने अपने अब तक के करियर में कई शानदार फिल्में की हैं और उनके पास फिलहाल कई बेहतरीन फिल्में पाइपलाइन में हैं। अभिनय के साथ-साथ तापसी पन्नू अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं।

तापसी पन्नू ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि, वो अपनी डाइट को लेकर काफी गंभीर रहती हैं और वो हर महीने डाइटिशियन के ऊपर मोटी रकम खर्च करती हैं और इसकी वजह से उनके पिता नाराज भी हो जाते हैं।

तापसी पन्नू ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि, उनके पिता ने सारी जिंदगी पैसे कमाए लेकिन कभी फिजूलखर्ची नहीं की। उन्होंने बताया कि वो डाइटिशियन पर हर महीने करीब एक लाख रुपए खर्च करती हैं। हंसते हुए तापसी ने आगे कहा कि, इसके लिए उन्हें अपने पिता से डांट पड़ने वाली है।

अभिनेत्री ने कहा कि, अस्पताल में खर्च करने से बेहतर है कि सेहत और डाइट पर खर्च किया जाए। तापसी के ने कहा कि, उनकी डाइट हर फिल्म के साथ बदलती है और हर 4-5 साल में उनकी बॉडी टाइप बदलती है। डाइट प्लान बनाने के लिए बहुत सी छोटी छोटी डीटेल की जरूरत होती हैं, इसलिए उन्हें डाइटिशियन की जरूरत पड़ती है। एक अभिनेता के लिए यह निवेश जैसा है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में पहली बार तापसी पन्नू, शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। वहीं, तापसी पन्नू की आखिरी रिलीज फिल्म 'ब्लर' थी।

Read more about: taapsee pannu bollywood movies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X