..................... Taapsee Pannu Shared the poster of her upcoming movie Phir Aayi Haseen Dilruba, See the poster her। तापसी पन्नू ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का पोस्टर किया शेयर, - Hindi Filmibeat

Phir Aayi Haseen Dilruba Poster: 'दिलरूबा' बनकर फिर लौट रही है तापसी पन्नू, क्या खेल खेलेगी इस बार?

Tapsee Pannu

तापसी पन्नू एक बार फिर 'हसीन दिलरुबा' बनकर सिल्वर स्क्रीन पर लौटने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले प्रोड्यूसर आनंद एल राय ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। वहीं, तापसी पन्नू ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।

तापसी पन्नू ने 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर में तापसी पन्नू पीछे लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। साथ ही बैकलेस ब्लाउज में बैठी हुई हैं। इस पोस्टर में तापसी पन्नू का चेहरा नजर नहीं आ रहा है लेकिन यह सोशल मीडिया यूजर्स को काफी दिलचस्प लग रहा है।

पोस्टर शेयर करते हुए तापसी पन्नू ने लिखा है- 'एक नए शहर में, फिर एक बार...तहलका मचाने आ रही है, हमारी हसीन दिलरुबा।' वहीं, आनंद एल राय ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कैप्शन देते हुए लिखा- 'हमारी हसीन दिलरूबा, फिर आई हसीन दिलरुबा की शूटिंग आज से शुरू हो गई है।' उन्होंने साथ ही लिखा- तापसी.. तुझे बोला था न 9 बजे पोस्टर लगाने के लिए... तो अभी तक डाला क्यों नहीं?'

वहीं, तापसी पन्नू ने उन्हें रिप्लाई करते हुए लिखा- 'सर मैं अभी तैयार नहीं हूं...इस बार तो कहां ले गई है कैरेक्टर को कनिका ढिल्लन! पता नहीं क्या क्या लिखी है ये कहानी और हर बार मेरे साथ ही क्यों ऐसा #PhirAayiHasseenDillruba। बता दें कि विनी मैथ्यू द्वारा निर्देशित और कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित 'हसीन दिलरुबा' का पहला पार्ट जुलाई 2021 में रिलीज हुआ था।

वहीं, फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग अब हो गई है। बता दें कि इस फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू इस फिल्म के अलावा शाहरुख खान की डंकी में नजर आएंगी। इस फिल्म में पहली बार तापसी पन्नू शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X