तापसी पन्नू ने की 'बदला' को-स्टार अमृता सिंह की तारीफ, सारा अली खान ने दिया रिएक्शन
लॉकडाउन के दौरान तापसी पन्नू अक्सर अपनी रिलीज हो चुकी फिल्मों से जुड़ी यादें और तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'बदला' के बारे में पोस्ट करते हुए अपनी को-स्टार अमृता सिंह की ढ़ेरों तारीफ की। साल 2019 में आई फिल्म बदला में तापसी पन्नू, अमिताभ बच्चन और अमृता सिंह ने मुख्य किरदार निभाए थे। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी यह संस्पेंस थ्रिलर फिल्म सुपरहिट रही थी।

तापसी ने फिल्म के सीन से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "ये फोटो तब क्लिक की गई थी जब बदला का इंटरवल सीक्वेंस शूट हो रहा था। ये अमृता सिंह के साथ मेरा पहला सीन था। मुझे नहीं पता ये मेरे अंदर की सरदारनी थी या फिर कुछ और, हम दोनों की बॉन्डिंग साथ में बेहतरीन रही।"
तापसी ने आगे लिखा- "उनको देखकर इतना अच्छा लगता था, वो हर सीन को ऐसे करती थीं जैसे पहली बार कर रही हों, डायरेक्टर की बात इतनी ध्यान से सुनती थीं कि मानों अपना बेस्ट देने वाली हैं। मैं उनके साथ फोटो क्लिक करवाना चाहती थी, लेकिन वो अपनी भारी लाइन्स को याद करने में बिजी थीं, मैंने उन्हें डिस्टर्ब करना ठीक नहीं समझा।"
तापसी ने इस पोस्ट पर अमृता सिंह की बेटी तापसी पन्नू की प्रतिक्रिया भी आई। सारा ने तापसी के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- "तापसी तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया, अम्मा ने तुम्हें बड़ा hug भेजा है.." इससे पहले अमृता सिंह 'हिंदी मीडियम' और '2 स्टेट्स' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications













