तापसी पन्नू की फिल्म 'दिल जंगली' का ट्रेलर हुआ रिलीज...दोस्ती, मस्ती और कॉमेडी का तड़का
हाल ही में तापसी पन्नू को जुड़वा 2 में वरुण धवन के साथ इश्क फरमाते हुए देखा गया था। आपको बता दे तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म दिल जंगली का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें तापसी पन्नू काफी अलग किरदार निभाती हुई नजर आ रही है।
तापसी पन्नू एक बेहतरीन अदाकारा है और इसके पहले भी वो बेबी, नाम शबाना और और पिंक जैसी फिल्मों बेहतर अभिनय दिखा चुकी है। इस फिल्म में तापसी पन्नू के साथ लीड रोल में साकिब सलीम होगे।

तापसी की फिल्म के इस ट्रेलर को काफी अच्छा रिसपॉंस मिल रहा और ये जल्द ही बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाती हुई नजर आएगी। इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि तापसी एक स्कूल टीचर और साकिब उनके स्टूडेंट है जो पूरे टाइम पढ़ाई और जिम में लगा रहता है।
इसी बीच दोनो में प्यार भी हो जाता है और कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में दोस्ती, मस्ती, मस्ती और कॉमेडी का तड़का लगाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications