मेरे सीन अमिताभ बच्चन से ज्यादा थे, लेकिन सारा क्रेडिट उन्हें दे दिया गया- तापसी पन्नू
तापसी पन्नू इन दिनों चर्चा में हैं। एक तरफ जहां इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म सांड की आंख ने दर्शकों के बीच सराहना बटोरी है। तो वहीं दूसरी तरफ वह अपने बेबाक बोल और राय के कारण भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
हाल ही में तापसी पन्नू ने हिंदी भाषा को लेकर अपनी ऐसी प्रतिक्रिया दी जो कि चर्चा का विषय बन गई। वहीं अब उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ बदला फिल्म को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जो काफी चौंकाने वाला है।

बता दें कि अमिताभ बच्चन के साथ पिंक के बाद तापसी ने बदला में दमदार काम किया। लेकिन तापसी को इस बात का अफसोस है कि बदला को अमिताभ बच्चन की फिल्म कहा गया है।


Click it and Unblock the Notifications