..................... बदतमीजी पर भड़की तापसी पन्नू, कहा तुमको मुझे अभी और झेलना पड़ेगा, जानिए मामला । Taapsee Pannu's witty reply to the cad who called her 'worst-looking actress' is bang on - Hindi Filmibeat

बदतमीजी पर भड़की तापसी पन्नू, कहा तुमको मुझे अभी और झेलना पड़ेगा, जानिए मामला

By Salman

तापसी पन्नू उन अभिनेत्रियों में से है जो साउथ के सिनेमा से बॉलीवुड में आ गई छा गई है। उन्होने साउथ में भी काफी अच्छा योगदान दिया है और वहां कि टॉप हीरोइन्स में उनका नाम आता है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जो आपको काफी ज्यादा चौका देगा। तापसी पन्नू को सोशल मीडिया में एक शख्स ने कहा की तुम बहुत ही बेकार एक्ट्रेस हो और काफी जल्दी तुमको बॉलीवुड में कोई काम नहीं देगा और तुमको निकलना पड़ेगा।

इस बात पर तापसी पन्नू ने काफी बेबाकी से जवाब देते हुए कटाक्ष किया है और कहा कि अभी को मैने दो तीन फिल्में फिर साइन कर ली है जिसमें मनमर्जियां, बदला और मुल्क शामिल है।

taapsee pannu, तापसी पन्नू

इसलिए आपको हमे थोड़े समय तक और झेलना पड़ेगा। इस छोटी सी बात के साथ तापसी ने काफी बड़ी बात बोल दी और उसको मुंहतोड़ जवाब दे दिया है।

तापसी पन्नू इस समय फिल्म मुल्क को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और वो इस फिल्म में अभिनेता ऋषि कपूर के साथ नजर आने वाली है। बता दें कि तापसी पन्नू इस फिल्म में एक वकील के किरदार में नजर आएंगी जो कि फिल्म का सबसे मजबूत किरदार साबित होने वाला है।

इस फिल्म को आतंकवाद के प्लेटफार्म पर बनाया जा रहा है कि आखिर हम लोगों के साथ गलत कैसे करते है और सभी लोगों को एक नजर से क्यों देखने लगते है।

हाल ही में उनका रिलीज होने वाली फिल्म मनमर्जियां की रिलीज डेट सामने आई है जो कि 14 सितंबर को रिलीज हो रही है और इस फिल्म मे उनके साथ अभिषेक बच्चन और विकी कौशल नजर आ रहे है।

उनकी तीसरी फिल्म जो चर्चा में चल रही है उसका नाम बदला है जो कि काफी बड़ा प्रोजेक्ट है। ऐसे में तापसी को इस तरह की बातों को सीरियसली नही लेना चाहिए क्योंकि लोग उनके काम को पसंद कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X