पैपराजी पर भड़कने के वीडियो पर आया तापसी पन्नू का रिएक्शन, बोलीं, मेरी कार का दरवाजा..

अभिनेत्री तापसी पन्नू को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर सोशल मी़डिया पर भी बेबाक रहती हैं, मीडिया से बात करते वक्त भी उनका रवैया काफी बेबाकी वाला ही होता है। इसको लेकर उनकी झड़प और बहस भी मीडिया से हो जाती है। इस वक्त तापसी पन्नू का एक बयान काफी चर्चा में है। दरअसल उन्होने एक वायरल वीडियो पर रिएक्शन दिया है जिसमें उन्होने पैपराजी को उनका वीडियो शूट करते वक्त डांट लगा दी थी।
तापसी पन्नू इस दौरान इंडिया टु़डे से बात कर रहीं थीं। उन्होने कहा, "ये सब काफी परेशान करने वाला होता है, मैं समझ जाती हूं कि ये मुझे चिढ़ाने के लिए जानबूझ कर ऐसा करते हैं।
मैने कार का दरवाजा खोल लिया है और अंदर आ गई हूं तो आप दरवाजा क्यों पकड़ोगे। ये मेरी निजी लाइफ में घुसना हो गया। सोचिए अगर आप अपनी कार में जा रहे हैं और ऐसे लोग हैं जिन्होंने कार के दरवाजे को पकड़ रखा है और आपको दरवाजा बंद नहीं करने दे रहे हैं और आपके चेहरे पर कैमरा मार रहे हैं, तो क्या आप इसे पसंद करेंगे? कोई भी व्यक्ति हो, इस चीज को पसंद नहीं करेगा।''

तापसी पन्नू का ये बयान खूब चर्चा में है
जी हां, तापसी पन्नू का ये बयान खूब चर्चा में है। बता दें कि कुछ समय पहले तापसी पन्नू का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होने पैपराजी को डांट दिया था और कह रहीं थीं, ऐसा मत करो।

रिएक्शन भी दे दिया
दरअसल पैपराजी उनके पीछे पड़े थे और तस्वीरों के लिए जिद कर रहे थे। हालांकि फिर से ये वीडियो सामन आया है और तापसी ने इसपर अपना रिएक्शन भी दे दिया है।

ट्रोल भी किया गया था
इस वीडियो के सामने आने के बाद तापसी को काफी ट्रोल भी किया गया था और लोगों ने कहा था कि इन घमंडी लोगों के पास भी नहीं जाना चाहिए। कइयों का कहना था कि तापसी अक्सर बदतमीजी करती हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर तापसी पन्नू इस वक्त अपनी फिल्म ब्लर को लेकर चर्चा में हैं और अक्सर देखा जाता है कि उनकी फिल्में पसंद की जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











