..................... रश्मि रॉकेट से तापसी पन्नू का दमदार लुक आया सामने Taapsee pannu's new look from Rashmi rocket goes viral - Hindi Filmibeat

रश्मि रॉकेट से तापसी पन्नू का दमदार लुक आया सामने, देखिए वायरल तस्वीर

कोरोना काल के बाद लगातार फिल्मों की शूटिंग शुरु हो चुकी हैं और कई सितारों ने अपनी फिल्मों को काफी तेजी से खत्म करने का फैसला भी कर लिया है। ऐसे में अभिनेत्री तापसी पन्नू भी अपनी फिल्म रश्मि रॉकेट को लेकर चर्चा में हैं और इस फिल्म में उनका किरदार काफी शानदार होने वाला है। इस समय उनकी एक तस्वीर सामने आई है जो कि फिल्म से है। इस तस्वीर को खुद तापसी ने साझा किया है।

तापसी पन्नू इस लुक में रनिंग ट्रैक पर नजर आ रही हैं और बेहद फिट दिख रही हैं। अभिनेत्री इस फ़िल्म में कच्छ के दलदल से एक युवा लड़की रश्मि की भूमिका निभा रही है, जिसे बेहद तेज दौड़ने में सक्षम होने का विशेष उपहार मिला हुआ है।

rashmi rocket, taapsee pannu, रश्मि रॉकेट, तापसी पन्नू

आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित, रश्मि रॉकेट का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला, नेहा आनंद और प्रांजल खंडडिया द्वारा किया गया है। तापसी पन्नू इस समय एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में कर रही हैं।

हाल ही में वो फिल्म सांड की आंख में नजर आईं थीं और फिल्म ने धमाका कर दिया था। अब वो फिल्म थप्पड़ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है।

इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी चर्चा रही थी और लोगों का मानना था कि फिल्म के सहारे एक ऐसा मैसेज देश को दिया गया जिससे कइयों की जिंदगी में बदलाव आएगा। तापसी पन्नू ने कई फिल्मों में अपने दमदार रोल से फैंस को प्रभावित किया है और काफी चर्चा में रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X