..................... तापसी पन्नू ने साझा की बचपन की तस्वीर Taapsee pannu's Childhood picture goes viral - Hindi Filmibeat

तापसी पन्नू ने साझा की बचपन की तस्वीर- थ्रोबैक Photo तेजी से वायरल

इस कोरोना वायरस के दौरान कई ऐसे सितारे हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हो चुके हैं। इस समय अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एक ऐसा पोस्ट किया है जोकि काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। दरअसल तापसी पन्नू ने एक बचपन की तस्वीर साझा की है जिसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। ये ऐसी थ्रोबैक तस्वीर है जिसमें वो काफी क्यूट लग रही हैं और निश्चित ही उनका ये शानदार अवतार देखकर आप काफी ज्यादा खुश होंगे।

तापसी की बचपन की इस तस्वीर में उनकी बहन शगुन पन्नू भी हैं। तापसी की मां ने दोनों बेटियों को गोद में ले रखा है। उनकी तस्वीर जैसे ही सामने आई लोग इसको काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और उनके फैंस लगातार इसको शेयर भी कर रहे हैं।

taapsee pannu, तापसी पन्नू

हाल ही में अभिनेत्री अपने बढ़े हुए बिजली के बिल को लेकर भी चर्चा में थीं जब उन्होने एक ट्वीट करते हुए इस बात को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी उनका एक महीने का बिजली का बिल करीब 36 हजार रुपये आया है।

फिलहाल उनकी इस तस्वीर ने क्यूटनेस की सारी हदें पार कर दी हैं। तापसी पन्नू लगातार किसी ना किसी फिल्म को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं और कुछ समय पहले वो फिल्म सांड की आँख में नजर आईं थीं।

इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इस समय अपनी आने वाली फिल्म हसीन दिलरुबा को लेकर चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X