बहनों के साथ मालदीव में तापसी पन्नू का 'बिगिनी शूट', धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियोज भी अक्सर सामने आते रहते हैं। इस समय भी तापसी पन्नू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल तापसी इस समय मालदीव में अपनी बहनों के साथ छुट्टियां मना रही हैं। मालदीव में सभी मिलकर धमाका कर रहीं हैं जिसका अंदाजा तब लगा जब ये शानदार वीडियो वायरल हुआ।
इस वीडियो की बात करें तो सभी ने मिलकर 'रसोड़े में कौन था' रैप रप एक शानदार वी़डियो बनाया है। हाल ही में रसोड़े में कौन था रैप काफी चर्चा में रहा था। यशराज के मिक्स का ऑडियो के इस्तेमाल के बाद ये वीडियो काफी शानदार लग रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए तापसी ने लिखा है कि.. 'तो पन्नूज मालदीव में कर क्या रही हैं?' वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू इस समय फिल्म रश्मि रॉकेट को लेकर चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications