सुषमा स्वराज की बॉयोपिक करना चाहती हैं तापसी पन्नू- कहा, मैं हमेशा उनकी फैन रही
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पंचतत्व में विलीन हो गईं। भाजपा की यह वरिष्ठ नेता एक दमदार व्यक्तित्व की धनी थीं। उनका राजनीतिक सफर कुछ ऐसा रहा कि ना सिर्फ उनकी पार्टी परंतु देश का हर इंसान उनका प्रशंसक रहा है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि यदि मुझे कभी सुषमा स्वराज जी का बॉयोपिक ऑफर किया गया, तो मैं जरूर करना चाहूंगी।
फिल्म 'मिशन मंगल' के प्रमोशन के दौरान तापसी पन्नू ने मीडिया से खास बातचीत की। जहां उन्होंने सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जाहिर किया। एक्ट्रेस ने कहा, मैं हमेशा से उनकी फैन रही हूं। जब स्कूल में पढ़ती थी और मुझसे मेरा फेवरिट नेता पूछा जाता था तो मैं सुषमा जी का नाम लेती थी और शायद अभी भी वही मेरी पसंदीदा रही हैं। टीवी पर मैं उनका पूरा भाषण सुनती थी।

तापसी ने कहा- सुषमा जी एक सशक्त नेता और बेहतरीन इंसान थीं। मैं सुषमाजी की फैन हूं और हमेशा रहूंगी। उनकी बॉयोपिक करने की बात पर तापसी ने कहा, क्यों नहीं.. बड़े पर्दे पर सुषमाजी को जीने का मौका मिलेगा तो कभी नहीं छोड़ूंगी। इतनी महान और बेहतरीन नेता की बायॉपिक कौन नहीं करना चाहेगा।
वहीं, विद्या बालन ने भी सुषमा स्वराज की बॉयोपिक करने की इच्छा जताई है। उम्मीद है कि किसी निर्माता- निर्देशक तक इनके बयान पहुंचे.. और वो बॉयोपिक को बनाने की सोचें। आपको क्या लगता है, सुषमा स्वराज की बॉयोपिक फिल्म में तापसी पन्नू फिट रहेंगी या नहीं? नीचे रिप्लाई करें.


Click it and Unblock the Notifications











