..................... Taapsee Pannu: जब मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हुई थी तापसी पन्नू की बेइज्जती, शेयर किया बुरा अनुभव | Taapsee Pannu reveals she was humiliated at Miss India beauty pageant, said, a lot of favouritism happening there - Hindi Filmibeat

Taapsee Pannu: जब मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हुई थी तापसी पन्नू की बेइज्जती, एक्ट्रेस ने शेयर किया बुरा अनुभव

taapsee-pannu-reveals-she-was-humiliated-at-miss-india-said-a-lot-of-favouritism-happening-there

Taapsee Pannu: तापसी पन्नू आज बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। लेकिन फिल्मों में आने से पहले, तापसी ने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया था। अपने स्टूडेंट लाइफ के दौरान, उन्होंने मिस इंडिया पेजेंट में भी अपनी किस्मत आजमाई, जहां उन्होंने टॉप 28 में जगह बनाई थी। लेकिन एक्ट्रेस के लिए वो अनुभव अच्छा नहीं था। हाल ही में तापसी ने एक इंटरव्यू के दौरान रिवील किया कि वहां एक डिजाइनर ने उनकी काफी बेइज्जती की थी।

तापसी ने बताया कि वह उन तीन लड़कियों में से एक थी जिसे दिल्ली से चुना गया था, और उसे प्रोफेशनल मॉडलों के सामने जाना था। उनकी तुलना में, वह एक शौकिया थी। तापसी ने केवल फोटोशूट करवाया था और तब तक वह टेलीविजन विज्ञापनों में भी नहीं दिखाई दी थी और ना ही कभी रैंप पर नहीं चली थीं। तापसी ने कहा, मैंने अपने माता-पिता को इस पेजेंट के लिए इस शर्त पर राजी किया था कि मैं स्कूल में अच्छे ग्रेड लाती रहूंगी।

तापसी ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट के दौरान अपने अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मुझे 'ग्रूमिंग पीरियड' के दौरान एहसास हुआ कि यह कुछ ऐसा नहीं था जो मैं कर सकती थी। वो सिखाते थे कि कैसे चलना है, कैसे मुस्कुराना है। [डिजाइनर] हेमंत त्रिवेदी उस समय एक्सपर्ट टीचर हुआ करते थे और उन्होंने मेरी बुरी तरह बेइज्जती की थी। उन्होंने कहा था कि, यदि यह मेरे हाथ में होता, तो तुम टॉप 28 में कभी नहीं होती।"

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वहां बहुत पक्षपात चलता है। तापसी ने कहा, " लोगों से कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करवा जा रहा था, जिसमें कड़ाई से शर्त थी कि कॉन्टेस्टेंट को तीन साल के लिए अपनी कमाई का 30 प्रतिशत पेजेंट को देना होगा। इवेंट के बाद जब हम एक after party में गए थे, तो वहां नेशनल डायरेक्टर आए थे, और उन्होंने बहुत विनम्रता से मुझे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उस वक्त नहीं पता कि मुझ पर क्या हावी हो गया, मैंने उनसे कहा, "सर, इसे मुझसे लिखित में लें, आपको ये ताज वापस नहीं मिल रहा.."

Read more about: taapsee pannu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X