पिछले साल ही हाथ पीले कर चुकी थीं Taapsee Pannu, कहा- 'मुझे पति का ऐलान करने की जरूरत नहीं'

Taapsee Pannu Husband: एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने 10 साल से ज्यादा समय तक डेटिंग करने के बाद 23 मार्च, 2024 को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियस बो से उदयपुर में शादी कर ली। हालांकि, उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि दोनों ने असल में 2024 में नहीं बल्कि दिसंबर 2023 में शादी की है।
शादी को होने वाले हैं एक साल
इस खुलासे से कई लोग हैरान हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी शादी के लिए कोई प्रेस रिलीज नहीं की गई थी, क्योंकि यह एक लव मैरिज थी, ना कि एक अरेंज मैरिज। आजतक से बात करते हुए तापसी ने कहा कि जल्द ही उनकी शादी की पहली सालगिरह होगी।
लाइफ को प्राइवेट को रखना पसंद रखती हैं तापसी
उन्होंने कहा, "हमने पिछले साल दिसंबर में ही शादी के कागजात पर साइन कर दिए थे। अगर मैंने आज यह नहीं कहा होता, तो किसी को पता भी नहीं चलता। हम चाहते थे कि हमारी प्राइवेट जिंदगी सिर्फ हमारी प्राइवेट जिंदगी ही रहे।"
जिंदगी पर पड़ता है असर
इसके अलावा, पन्नू ने बताया कि उन्होंने देखा है कि उनके कलीग अपनी प्राइवेट जिंदगी के पब्लिक होने से इंप्रेस होते हैं। उन्होंने कहा, "जो हमेशा अच्छा नहीं होता। आपकी प्रोफेशनल जिंदगी के उतार-चढ़ाव का श्रेय आपकी निजी जिंदगी को मिलने लगता है। आपकी पर्सनल जिंदगी चाहे जो भी हो, उस पर असर पड़ने लगता है।"
2013 से दोनों साथ हैं
एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने हमेशा एक ठोस लाइन बनाए रखी है और उनके लिए, पर्सनल जिंदगी पर्सनल रहनी चाहिए, जबकि उनकी प्रोफेशनल लाइफ पब्लिक है। उन्होंने खुलासा किया कि वह 2013 से मैथियस को जानती हैं और तब से ही वो दोनों साथ हैं।
उन्होंने कहा, 'मुझे पीडीए करना या अपने पर्सनल लाइफ में सब कुछ बताना ठीक नहीं लगता। जब मेरी फिल्में आती हैं तो मैं उनका ऐलान करती हूं, जब वे रिलीज होती हैं तो मैं उनका ऐलान करती हूं, मैंने शादी के ऐलान के लिए प्रेस रिलीज करना जरूरी नहीं समझा। मुझे अपने पति का ऐलान करने की जरूरत नहीं है।" एक्ट्रेस ने अभी तक अपने पति मैथियास बो के साथ शादी की ऑफिशियल तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की हैं।


Click it and Unblock the Notifications











