'रश्मि रॉकेट' से तापसी पन्नू का जबरदस्त लुक देख हैरान फैंस, लिखा- पैर चलाने से पैर हिलाने तक
'पिंक', 'थप्पड़' जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से सभी का दिल जीत चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक बार फिर अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इन दिनों तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म 'रश्मि रॉकेट' को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं।
हाल ही में तापसी पन्नू ने फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है। इस वायरल तस्वीर में तापसी रेस को जीतती हुई नजर आ रही हैं। वहीं पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि "फिनिश मार्क के माध्यम से आधा रास्ता। पैर चलाने से लेकर पैर हिलाने तक।'
बता दें कि फिल्म में तापसी एक एक एथलेट के किरदार में नजर आएंगी। ऐसे में वह रात दिन इस फिल्म के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही हैंआकाश खुराना इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। जहां पर गांव की एक लड़की में तेज दौड़ने की खूबी बचपन से होती है। जो कि उसे रॅाकेट बनाती है।

कुछ दिन पहले तापसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने फिल्म की एक शेड्यूल को पूरा कर लिया है।
बीते दिनों तापसी 'रश्मि रॉकेट' की पूरी टीम के साथ रांची में शूट कर रही थीं। 'रश्मि रॉकेट' एक गांव की एक युवा लड़की के बारे में है, जिसे ऊपर वाले ने तेजी से दौड़ने के वरदान से नवाजा है। वह एक अविश्वसनीय रूप से तेज धावक है और इसीलिए गांव वाले उसे रॉकेट के नाम से जानते हैं।
अपने डाइट के बारे में बात करते हुए तापसी पन्नू नेये भी खुलासा किया कि वह इस फिल्म में एक एथलीट की भूमिका में नजर आयेंगी। इसके लिए उन्होंने जिम पर काफी फोकस किया है। साथ ही उन्होंने खाने मेें देसी भोजन शामिल किया। इस फिल्म के लिए तापसी ने अपने बॅाडी पर काफी मेहनत की है जो कि फिल्म के उनके नए लुक पर साफ जाहिर होता है।


Click it and Unblock the Notifications