'थप्पड़' की कमाई पर तापसी पन्नू का रिएक्शन, कही ये बड़ी बात
हाल में ही तापसी पन्नू ने अपने एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म 'थप्पड़' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि फिल्म इतना बिजनेस करेगी उन्होंने तो सोचा ही नहीं था। बता दें महिलाओं पर केंद्रित फिल्म 'थप्पड़' अभिनव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म थी जिसकी क्रिटिक्स से लेकर फैंस ने तारीफ की थी।
तापसी पन्नू ने कहा कि, इस साल दीपिका पादुकोण की 'छपाक' और कंगना रनौत की 'पंगा' रिलीज हुई। 'छपाक', 'पंगा' और 'थप्पड़' तीनों ही फिल्में महिलाओं से जुड़ी थी। लेकिन मैंने नहीं सोचा था कि 'थप्पड़' को इन फिल्मों की तरह रिस्पॉन्स मिलेगा। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।


Click it and Unblock the Notifications











