कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर पर तापसी पन्नू का रिएक्शन, कही ये बात
लंदन से लौटने के बाद कनिका कपूर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया जिसके बाद देशभर में हड़कंप मच गया। इसके बाद पूरे लखनऊ में अफरा तफरी मच गई थी। इस मामले पर थप्पड़ एक्ट्रेस तापसी पन्नू का रिएक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कनिका कोरोना पॉजिटिव को लेकर एक इंटरव्यू में कहा कि ये बहुत ही बुरा हुआ है।
बता दें कनिका कपूर का पिछले हफ्ते कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। दरअसल वह लंदन से लौटी थीं और वह इसके बाद लखनऊ में एक पार्टी में शामिल हुईं। इसके बाद उनसे मिलने वाले 100 लोगों का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया था। ये मामला खूब गरमाया था और सिंगर के खिलाफ एफआईआर भी लापरवाही के चलते दर्ज हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications