तापसी पन्नू ने दिया रंगोली को मुंहतोड़ जवाब- बोली थी 'कंगना रनौत की सस्ती कॉपी' वाली बात
एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली इस समय अपने विवादित बयानों और ट्वीट्स को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होने तापसी पन्नू को निशाना बनाते हुए उनकी तुलना सस्ती कॉपी से कर दी थी। उनका कहना था कि तापसी पन्नू, कंगना रनौत की सस्ती कॉपी हैं और कंगना कॉपी कर करके ये लोग अगे बढ़ रहे हैं। इस जब तापसी पन्नू से जवाब लिया गया तो उन्होने इस बात पर सटीक जवाब दे डाला है।
दरअसल डेक्कन क्रॉनिकल ने तापसी से इसके विषय में पूछा तो तापसी का कहना था कि..'मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहूंगी क्योंकि लोगों का सकारात्म रवैया देखकर मैं काफी आगे बढ़ चुकी हूं और मेरे पास इन सबके लिए वक्त नहीं हैं।'

इसका सीधा मतलब ये है कि तापसी पन्नू को रंगोली की इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है और ना ही वो उनको तवज्जो देना चाहती हैं।
बता दें कि फिल्म जजमेंटल है क्या ट्रेलर की तारीफ तापसी पन्नू ने ट्वीट करते हुए की थी लेकिन उसमें कंगना रनौत का नाम नहीं लिखा था। इसी बात को लेकर रंगोली ने ट्वीट किया था। हालांकि ट्वीट के बाद अनुराग कश्यप ने भी उनको फटकार लगा दी थी।


Click it and Unblock the Notifications