यूजर ने तापसी पन्नू को कहा 'फातलू हीरोइन', एक्ट्रेस के जवाब ने बंद किया मुंह
अभिनेत्री तापसी पन्नू इस समय कई फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रही हैं जिसमें से सबसे ज्यादा खबरें रश्मि रॉकेट से सामने आ रही हैं। इस फिल्म से वो अक्सर कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। इस फिल्म में वो एक धावक के रोल में नजर आएंगी और फिल्म एक रियल कहानी पर आधारित है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि लोग तापसी पन्नू को किसी ना किसी तरह से ट्रोल करने की कोशिश करते रहते हैं।
हाल ही में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था जब एक यूजर ने तापसी को ट्रोल करने की कोशिश की। लेकिन तापसी पन्नू ने इस शख्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए बोलती बंद कर दी थी।

दरअसल इस यूजर ने तापसी पन्नू को लेकर कुछ भद्दे कमेंट किए थे और बाद में उनको फालतू हीरोइन तक बोल डाला था। इस यूजर ने लिखा था.. 'चल हट, फालतू हीरोइन.. तुझे ऐक्टिंग आती तो नहीं उठा उठा के मूवी करती है।'
इसके बाद तापसी पन्नू ने जवाब देते हुए लिखा था.. 'सही बात है, क्या उठा उठा के? क्यूंकि उठाया तो मैंने स्टैंडर्ड, लेकिन तुमको शायद नहीं समझ आए।'
उनका ये जवाब काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और फैंस का कहना है कि ऐसे लोगों को इसी तरह के जवाब मिलने चाहिए। कई बार देखा जाता है कि तापसी पन्नू के साथ इस तरह के कमेंट लोग करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
