तापसी पन्नू की 'रश्मि रॉकेट' में इस एक्टर की एंट्री, अब मचेगा धमाल !

एक्ट्रेस तापसी पन्नू अभिनीत आगामी फिल्म "रश्मि रॉकेट" गुजरात के कच्छ में रहने वाली एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी है, जिसे ऊपर वाले ने बेहद तेज दौड़ने के उपहार से नवाज़ा है। निर्माताओं ने अब औपचारिक घोषणा करते हुए यह साझा कर दिया है प्रियांशु पेन्युली फिल्म में रश्मि के पति की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

प्रियांशु ने शेयर किया, "इस रोल के लिए आकर्ष ने मुझसे संपर्क साधा था और मैंने हामी भर दी।" अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि आकर्ष खुराना और प्रियांशु अपने थिएटर के दिनों से दोस्त रहे हैं।

Taapsee pannu Rashmi Rocket

प्रियांशु ने दोस्ती की खातिर भूमिका निभाने के लिए सहमति नहीं जताई है, बल्कि इस पूरे सफ़र में पति अपनी एथलेटिक पत्नी का किस तरह समर्थन करता है और उसकी मदद करता है, इस बात ने अभिनेता को फ़िल्म की तरफ़ आकर्षित किया है। यह किरदार भी महत्वपूर्ण है और फिल्म में बेहद अहम है। फिल्म में प्रियांशु एक सेना अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

खेल शैली की यह फिल्म अब कहानी के एक नए हिस्से के रूप में एक नए स्तर पर पहुंच गई है। नजीतन, दर्शक फ़िल्म का अंतिम रूप देखने के लिए उत्साहित हैं और इसलिए फिल्म पर अपनी नज़रे गड़ाए हुए हैं। मेकर्स अगले महीने से कच्छ में फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित, रश्मि रॉकेट का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला, नेहा आनंद और प्रांजल खंडडिया द्वारा किया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X