'ये रोमांस कभी खत्म ना हो' शादी की खबरों के बीच तापसी ने अपनी पहली तस्वीरें पोस्ट कर कही ये बात

Taapsee Pannu First Post After Wedding

Taapsee Pannu First Post After Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड माथियास के साथ कथित शादी को लेकर छाई हुई हैं। हालांकि अभी तक हसीना ने अपनी शादी की खबरों को मीडिया में कंफर्म नहीं किया है। वहीं अब हसीना ने शादी की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है।

29 मार्च 2024 को तापसी ने अपने इंस्टा अकाउंट से खुद की कुछ खूबसूरत तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की, जिनमें वह ब्लैक ओवरकोट के साथ साड़ी पहने हुई नजर आ रही हैं। अपने इस फ्यूजन लुक को एक्ट्रेस ने ब्लैक पंप्स, बंधे बाल और ग्लैम मेकअप के साथ पूरा किया था। इसके अलावा, वह अपनी रिंग फिंगर में अंगूठी फ्लॉन्ट करती हुई भी नजर आईं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए तापसी ने कैप्शन में लिखा, "उम्मीद है कि साड़ी के साथ यह रोमांस कभी खत्म नहीं होगा..."

जैसे ही तापसी ने ये तस्वीरें शेयर कीं, वैसे ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में उन्हें शादी की बधाई देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, "आपकी शादी पर बधाई।" एक अन्य ने कहा, "बहुत सुंदर और भव्य दिख रही हो।" वहीं, तीसरे नेटिजन ने लिखा, ''तापसी जी शादी की तस्वीरें भी पोस्ट कर दो।''

'News18' की एक रिपोर्ट के अनुसार, तापसी ने 23 मार्च 2024 को उदयपुर में 'बेहद इंटीमेट' वेडिंग सेरेमनी में बैडमिंटन खिलाड़ी माथियास से शादी रचाई, जिसमें उनके करीबी लोग ही शामिल हुए थे। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया था, ''तापसी की 'दोबारा' और 'थप्पड़' के सह-कलाकार पावेल गुलाटी उनकी और माथियास की शादी में मेहमानों के साथ शामिल हुए। अनुराग कश्यप, जो तापसी के साथ काफी करीबी रिश्ता साझा करते हैं और वह 'मनमर्जियां' और 'दोबारा' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं, वह भी शादी के लिए उदयपुर पहुंचे थे।''

Read more about: taapsee pannu bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X