अगली फिल्म में तापसी ने किया अपने किरदार का खुलासा..बेहद दिलचस्प
पिंक फिल्म एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने द गाज़ी अटैक और जुड़वा 2 में अपने किरदार के बारे में बात की है।
फिल्म पिंक में लीड रोल निभाकर तो मानों तापसी पन्नू की जिंदगी ही बदल गई। इस फिल्म की सफलता के बाद के बाद तापसी के पास फिल्मों की लाइन लग गई हैं। अब वो नाम शबाना, द गाज़ी अटैक और जुड़वा 2 में आपको नज़र आने वाली हैं।

तापसी ने द गाज़ी अटैक और जुड़वा 2 में अपने किरदार के बारे में बात की है। तापसी ने बताया कि वो द गाज़ी अटैक में एक बांग्लादेशी रिफ्यूजी का किरदार निभा रही हैं जिसे भारतीय नौसेना बचाएगी। तापसी ने बताया कि भारत की पहली सबमरीन फिल्म में काम करके उन्हें बिल्कुल देशभक्त वाली फीलिंग आ रही है। राष्ट्रीय गान सुनकर तो उन्हें रोना भी आ जाता है। बल्कि फिल्म में रोल ज्यादा देशभक्तिपूर्ण नहीं है।
सबको लगता है कि रईस #Superhit होगी लेकिन....
वहीं जब तापसी से पूछा गया कि क्या जुड़वा 2 की शूटिंग शुरू हो गई है..तो तापसी ने बताया कि नहीं अभी वो और वरुण दोनों ही अपनी दूसरी फिल्मों में व्यस्त हैं।
एक ओर जहां नाम शबाना मार्च में रिलीज़ हो रही है तो वहीं दूसरी ओर वरुण धवन बदरीनाथ की दुल्हनिया में व्यस्त है। जब दोनों की ये फिल्में अा जाएंगी तब जुड़वा 2 की शूटिंग शुरू की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











