शाहरुख खान के साथ डंकी करने पर तापसी पन्नू ने जताई खुशी, कहा- अपनी टैलेंट पर मिली है फिल्म, सिफारिश पर नहींं
फिल्म शाबास मिठू के प्रमोशन में जुट चुकीं अभिनेत्री तापसी पन्नू ने बताया कि इसके बाद वो राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरु करेंगी। डंकी 2023 के दिसंबर में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान और तापसी पन्नू की जोड़ी नजर आने वाली है।
फिल्म डंकी में शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर तापसी कई बार अपनी खुशी जता चुकी हैं। लेकिन हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, "मैं बहुत खुश हूं कि क्योंकि ये मुझे पूरी तरह से मेरी काबिलियत पर मिली है। किसी ने मेरी सिफारिश के लिए फोन नहीं घुमाया। ये फिल्म मुझे मिली.. क्योंकि किसी को मेरा काम पसंद आया।"

अभिनेत्री ने कहा, "मैंने डंकी पर काम शुरू कर दिया है और हम फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर चुके हैं। हम आधी से थोड़ी सी कम फिल्म पूरी कर चुके हैं। 'शाबाश मिठू' की रिलीज के बाद मैं अगले शेड्यूल के लिए जाऊंगी।"
वहीं, शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर करने के उत्साह पर तापसी कहती हैं, "मुझे यह विश्वास करने के लिए हर दिन खुद को पिंच करना पड़ता है कि ऐसा हो रहा है। मैं उनकी (शाहरुख की) फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं। मेरे लिए शाहरुख खान हिंदी फिल्मों का परिचय हैं.. तो उसके बगल में एक फ्रेम में खड़ा होना ख्वाब जैसा है। मुझे उम्मीद है कि मैं इसमें कोई गड़बड़ नहीं करूंगी।"
बता दें, 'डंकी' को राजकुमार हिरानी,अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखा गया है, जिसका निर्माण राजकुमार हिरानी और गौरी खान कर रहीं है। यह फिल्म इसी अप्रैल से फ्लोर्स पर जा चुकी है और जहां तक फिल्म के अगले शेड्यूल की बात करें तो उसकी शूटिंग पंजाब में बड़े पैमाने पर की जाएगी।
गौरतलब है कि डंकी की रिलीज से पहले भी तापसी के फिल्मों की लाइन लगी है। 15 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है शाबाश मिठू। उसके बाद 2022 में रिलीज़ होने वाली फिल्मों में शामिल है- अनुराग कश्यप की दोबारा, हॉरर-थ्रिलर ब्लर, वो लड़की है कहां और तमिल फ़िल्म एलियन।


Click it and Unblock the Notifications
