''हर्षवर्धन अगर अनिल कपूर के बेटे नहीं होते, तो फिल्में मिलने में मुश्किल होती''- तापसी पन्नू

By Staff

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की बात करें तो ना सिर्फ अपनी दमदार फिल्मों से, बल्कि अपने बेबाक़ बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इंडस्ट्री में नेपोटिज्म से लेकर फीस में भेदभाव तक पर तापसी ने खुलकर अपनी बात रखी है। लेकिन इस बार उन्होंने नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' पर बतौर गेस्ट अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के खिलाफ बातें की हैं।

शो में जब तापसी पन्नू से सवाल किया गया कि किसी एक स्टारकिड का नाम बताएं जो यदि फिल्म परिवार से नहीं होते तो अब तक इंडस्ट्री से बाहर होते? इस पर तापसी ने अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर का नाम लिया.. और कहा, मेरे अनुसार हर्षवर्धन कपूर, क्योंकि अब तक मैंने उनका जितना भी काम देखा है, उससे मुझे लगता है कि उन्हें फ्लॉप डेब्यू के बाद दूसरी फिल्म मिलना मुश्किल होता।

Taapsee Pannu

हम्म्म.. देखना दिलचस्प होगा कि कपूर खानदान खासकर सोनम कपूर इस पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं। बता दें, हर्षवर्धन कपूर ने फिल्म मिर्जिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.. फिल्म सुपरफ्लॉप रही। फिर 'भावेश जोशी- सुपरहीरो' नजर आए.. लेकिन वह फिल्म भी औंधे मुंह गिरी। ये दोनों ही फिल्में कब आई और कब गई, लोगों को पता तक नहीं चला। अब हर्षवर्धन की तीसरी फिल्म 'अभिनव बिंद्रा बॉयोपिक' आने वाली है।

तापसी की बात करें तो 2019 में बदला, गेम ओवर और सांड की आंख जैसी फिल्मों के बाद अगले साल की तैयारी में लग चुकी हैं। 2020 में तापसी 'थप्पड़' और 'रश्मि रॉकेट' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X