..................... राजकुमार हिरानी की फिल्म में शाहरुख खान के साथ दिखेंगी तापसी पन्नू | Taapsee Pannu on doing film with Shahrukh Khan and Rajkumar Hirani: Who Doesn't Want To Romance SRK? - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान के साथ फिल्म की अफवाहों पर तापसी पन्नू- 'SRK के साथ कौन रोमांस नहीं करना चाहता!'

एक ओर जहां शाहरुख खान ने सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म पर काम शुरु कर दिया है। वहीं उनकी अगली फिल्म राजकुमार हिरानी के साथ होगी। अफवाह थी कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू को साइन किया है। लेकिन हालिया इंटरव्यू में तापसी ने इससे इंकार करते हुए कहा कि, यदि ऐसा होता है चिल्ला चिल्लाकर इसका एलान करती। शाहरुख खान के साथ कौन रोमांस नहीं करना चाहता?

रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म इमिग्रेशन ड्रामा पर आधारित होगी। जो हलकी फुलकी इमोशनल भी होने जा रही है। फिल्म को राजकुमार के साथ राइटर अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने लिखा है।

Taapsee Pannu

शाहरुख के साथ फिल्म साइन करने की अफवाहों पर तापसी ने कहा- "जिस दिन मैं ये फिल्म साइन करूंगी, मैं अपने छत से चिल्ला चिल्लाकर इसका ऐलान करूंगी। शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी के साथ भला कौन काम नहीं करना चाहेगा! लेकिन फिलहाल मैंने ऐसी कोई फिल्म साइन नहीं है, तो मैं कोई बयान नहीं दूंगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X