'यदि अनुराग कश्यप दोषी पाए जाते हैं, तो मैं उनसे सारे संबंध तोड़ दूंगी'- तापसी पन्नू
मी टू निर्माता- निर्देशक अनुराग कश्यप का नाम आते ही सबसे पहले उनके सपोर्ट में उतरी थीं अभिनेत्री तापसी पन्नू। तापसी ने एक तस्वीर के साथ शेयर पोस्ट करते हुए लिखा था कि 'तुम, मेरे दोस्त, सबसे बड़े फेमिनिस्ट हो जिसे मैं जानती हूं। सेट पर जल्द मुलाकात होती है, उस आर्ट की दुनिया के साथ जिसमें तुम महिलाओं को पावरफुल और उम्मीद से भरी दिखाते हो।'
Recommended Video
इस सपोर्ट को लेकर तापसी पन्नू को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया। बहरहाल, अनुराग को सपोर्ट करने के फैसले पर तापसी कहती हैं- यदि वह दोषी पाए जाते हैं, तो मैं उनसे सारे रिश्ते नाते तोड़ दूंगी।

तापसी पन्नू ने मुंबई मिरर को दिये इंटरव्यू में कहा कि, "अनुराग महिलाओं का काफी सम्मान करते हैं, कभी भी किसी के साथ बदतमीजी नहीं करते, भले ही वह शख्स सार्वजनिक रूप से उनके प्रति अच्छा क्यों न रहा हो। उनकी क्रू टीम में में महिलाओं की संख्या पुरुषों के बराबर है, और उनके पास केवल उनके बारे में कहने के लिए अच्छी चीजें हैं। अगर किसी का शोषण किया गया है, तो उसे जांच शुरू करने दें, सच्चाई सामने आने दें।"


Click it and Unblock the Notifications











